महिला के पेट से निकला 4 फीट लंबा सांप: डॉक्टर हैरान

मुंह खोलकर सोना कितना खतरनाक हो सकता है, इस बात का अंदाजा शायद आप न लगा सकें, लेकिन वह रूसी महिला जरूर लगा सकती है जिसके खुले मुंह को बिल समझकर चार फीट लंबा सांप उसके शरीर के अंदर घुस गया।


सांस लेने में दिक्कत होने के बाद महिला डॉक्टरों के पास पहुंची, जिन्होंने ऑपरेशन करने के बाद साप को बाहर निकाला।


पूरा मामला क्या है, आइए आपको बताते हैं।


महिला को होने लगी सांस लेने में दिक्कत
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के दागेस्तान के लेवाशी गांव में रहने वाली एक महिला अपने घर के बगीचे में सो रही थी, तभी उसके खुले मुंह को बिल समझकर एक चार फीट लंबा पतला सांप उसके शरीर के अंदर घुस गया।


हैरानी की बात तो यह है कि महिला को इस बात की जरा सी भी भनक नहीं लगी। हालांकि, जब महिला को एकदम से सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान 

डॉक्टर महिला के शरीर में सांप देखकर हुए हैरान
अस्पताल में महिला को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में ले जाकर बेहोश किया गया और जांच करने पर पता चला कि महिला के शरीर में सांप घुस गया है। महिला के शरीर में सांप देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।


उन्होंने महिला के गले में वीडियो कैमरा और लाइट वाला ट्यूब डालकर ये देखने की कोशिश की कि सांप कितना अंदर घुस गया है और फिर इसी ट्यूब की मदद से सांप को पकड़कर उसे धीरे-धीरे बाहर निकाल लिया।

वायरल वीडियो



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है घटना का वीडियो
इस घटना का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ऑपरेशन थियेटर में मौजूद डॉक्टर को महिला के मुंह से सांप निकालते हुए देखा जा सकता है। सांप की लंबाई देखकर डॉक्टर भी एक बार के लिए डरकर पीछे हट जाती है और फिर उसे एक टोकरी में डाल दिया जाता है।


अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सांप जिंदा बाहर निकला या मर चुका था।


जानकारी के मुताबिक

रूसी प्रशासन ने लोगों को घर से बाहर सोने से मना किया
इस घटना को एक गंभीर समस्या मानते हुए रूस के दागेस्तान में प्रशासन ने लोगों से घरों के बाहर सोने के लिए मना किया है क्योंकि इस समय वहां सांप निकलने के बहुत मामले सामने आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ