Sarkari Naukri-Result Live 2022: UP में निकालीं बंपर नौकरियां, योग्यता 10-12वीं पास

Sarkari Naukri 2022: उत्तर प्रदेश में निकलीं सरकारी नौकरियां 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने आईटीआई प्रशिक्षकों के 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 8 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।


Sarkari Naukri 2022: बैंक के विभिन्न पदों पर निकलीं नौकरियां 

नैनीताल बैंक में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, मैनेजर, कानून अधिकारी और अन्य कुल 21 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर भर्ती विवरण, पात्रता मानदंड को जाकर पढ़ सकते हैं। उम्मीदवारों को 7 फरवरी, 2022 तक अपने आवेदन पत्र को नैनीताल बैंक में भेजना होगा।

Sarkari Naukri 2022: सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकलीं भर्तियां 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड के मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के कुल 110 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 8 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।

Sarkari Naukri 2022: 236 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां 

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) ने लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के कुल 236 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट dseu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2022 रात 23:59 बजे तक है। उम्मीदवार जल्द ही वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

Sarkari Naukri 2022: 185 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां 

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हरियाणा क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 185 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।

Sarkari Naukri 2022: ओडिशा में निकलीं हैं 433 पदों पर भर्तियां 

ओपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के 433 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण व साक्षात्कार के आधार पर होगा। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 38 वर्ष तक निर्धारित की है।
 

Sarkari Naukri 2022: 433 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां 

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के तहत 433 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों के पास इन पदों पर भर्ती के लिए 9 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। इसके अलावा आयोग ने ऊपरी आयु सीमा में वृद्धि करते हुए इसे 38 वर्ष तक निर्धारित किया है।

Sarkari Naukri 2022: 570 पदों पर निकलीं सरकारी भर्तियां 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएसीएल) ने तकनीकी और गैर-तकनीकी अपरेंटिस के कुल 570 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने का समय है।

Sarkari Naukri 2022: विभिन्न के पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के कुल 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार के लिए सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के पदों पर आयोग ने भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 14 फरवरी, 2022 तक का समय है।

Sarkari Naukri-Sarkari Result : दिल्ली विश्वविद्यालय में भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय की भर्ती में प्रोफेसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 186 हैं जबकि एसोसिएट प्रोफेसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 449 है।

Sarkari Naukri-Result Live 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में फैकल्टी के पदों पर भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय में फैकल्टी के पदों पर भर्ती के माध्यम से प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 635 है। विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त किए गए आवेदन की गाइडलाइन के अनुसार स्क्रीनिंग की जाएगी।

Sarkari Naukri : DU Faculty Recruitment 2022
दिल्ली विश्वविद्यालय में फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: यूपीपीआरपीबी भर्ती

यूपीपीआरपीबी भर्ती के तहत आवेदक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, आईटी या मैकेनिकल में तीन वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा एवं अन्य बेसिक योग्यता धारक होना जरूरी है।

Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) : UPPRPB Recruitment लिखित परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से हेड ऑपरेटर के 936 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 400 अंकों की होगी। इसमें प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट: यूपी पुलिस भर्ती

यूपी पुलिस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश पीआरपीबी की ओर से हेड ऑपरेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन 28 फरवरी, 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ