Saturn in Hindi शनि ग्रह के बारे मे रोचक तथ्य

शनि, एक ऐसा ग्रह जिसे सबसे सुंदर ग्रह माना जाता है, एक ऐसा ग्रह जिसके नाम पर हफ्तें के सातवें दिन शनिवार का नाम रखा गया, एक ऐसा ग्रह जिसका घनत्व पानी से भी कम है और एक ऐसा ग्रह जहाँ मनुष्य पंख बांधकर भी उड़ सकता है।

1 से 10

1. शनि, सूर्य से दूरी अनुसार छठें नंबर का ग्रह है, इसकी सूर्य से दूरी लगभग 143 करोड़ KM है।

2. शनि ग्रह की खोज बेबीलोन के समय पर ही हो गई थी, लेकिन आधुनिक युग में गैलीलियो गैलिली पहला ऐसा इंसान था जिसने 1610 में टेलीस्कोप के माध्यम से शनि ग्रह को देखा था।

3. शनि ग्रह का नाम कृषि के रोमन देवता के नाम पर रखा गया है।

4. यदि आप शनि ग्रह को बड़े से पानी के टब में डाल देगे तो यह तैरने लगेगा।

5. 1,16,464 KM के व्यास के साथ शनि हमारे सौर मंडल का दूसरा सबसे चौड़ा ग्रह है, यह पृथ्वी से 9 गुना चौड़ा है।

6. अगर आयतन के हिसाब से देखा जाए तो शनि इतना बड़ा है कि इसमें 763 पृथ्वी समा सकती है।

7. शनि ग्रह का वजन 56,83,40,000,000,000,000,000,000,000 अरब किलो है, जो पृथ्वी के वजन से 95 गुना ज्यादा है।

8. शनि ग्रह पर एक साल (सूर्य का एक चक्कर लगाने का समय) पृथ्वी के 29.5 साल के बराबर होता है, और शनि ग्रह का एक दिन (धुरी पर चक्कर लगाने का समय) पृथ्वी के 10 घंटे 34 मिनट के बराबर होता है, जो सभी ग्रहों में दूसरा सबसे छोटा दिन है।

9. Shani grah पर हवा की रफ्तार 1800 km/h तक पहुंच सकती है, जो ध्वनि की गति से भी तेज है।

10. यदि आप एक कार से शनि ग्रह पर जाना चाहे तो 117 km/h की स्पीड से भी 1,292 साल लग जाएगे।
11 से 15

11. अभी तक चार यान शनि ग्रह पर भेजे जा चुके है: “Pioneer 11, Voyager 1 & 2 और Cassini“.

12. जैसे पृथ्वी का एक उपग्रह चंद्रमा है वैसे शनि ग्रह के 62 उपग्रह और वलय की संख्या 30 से ज्यादा है। इसका सबसे बड़ा चंद्रमा ‘टाइटन’ बुध ग्रह से भी बड़ा है। टाइटन हमारे सोलर सिस्टम में अकेला ऐसा चंद्रमा भी है जिस पर ठोस वातावरण है।

13. शनि ग्रह के छल्ले डॉयनासोर के जन्म के बाद बने है।

14. शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा ‘टाइटन’ पर गुरूत्वाकर्षण बल इतना कम है कि मनुष्य अपनी बाजुओं पर पंख बांधकर पक्षियों की तरह उड़ सकता है।

15. शनि ग्रह उन पाँच ग्रहों में से भी एक है जो पृथ्वी से नंगी आँखो से दिखाई देता है. अन्य चार:- बुध, शुक्र, मंगल, और बृहस्पति।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ