बांग्लादेश के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी, Amazing Facts about Bangladesh in Hindi

बांग्लादेश आज भारत का पडोशी देश है लेकिन यह पहेले भारत का ही एक हिस्सा था. जब सन 1947 को भारत देश को आजादी प्राप्त हुई तभी से बांग्लादेश का हिस्सा काट कर पाकिस्तान का हिस्सा बन गया और सन 1971 में भारतीय सेना की मदद से बांग्लादेश ने पाकिस्तान से पूर्ण रूप से आजादी प्राप्त की और एक नया देश बन गया!


और साल 1971 में बंगला मुक्ति संग्राम के बाद भारत के सैन्य प्रयोग द्वारा एक अलग देश बना. वैसे बांग्लादेश से जुड़ी ऐसे कई अन्य रोचक बातें हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है. आज हम आपको बांग्लादेश से जुड़े कुछ ऐसे ही शॉकिंग फैक्ट्स बताने जा रहे हैं! 


https://www.khabriji.xyz/2021/01/amazing-facts-about-bangladesh-in-hindi.html
Bangladesh


आज इस आर्टिकल में हम आपको बांग्लादेश के बारे में कुछ रोचक और महत्वपूर्ण बाते बताने वाले है.:

#1. यूनिसेफ के द्वारा करवाए गए एक सर्वे में यह रोचक खुलासा हुआ है कि बाल विवाह के मामले में बांग्लादेश का नंबर नाइजीरिया के बाद आता है! 


यही नहीं पूरी दुनिया में बाल विवाह के मामले में बांग्लादेश दूसरे नंबर पर आता है. बंगलादेश में सैकड़ों मामले हर साल ऐसे भी आते हैं जिसमें केवल पैसे या अन्य परिवारिक दबाव के चलते कम उम्र की लड़कियों की शादी बुजुर्गों के साथ कर दी जाती है!

#2. छोटा सा बंगला देश आबादी के मामले में बड़े-बड़े देशों को मात देता है. यह बहुत हैरानी की बात है कि बांग्लादेश जैसा छोटा देश आबादी के मामले में दुनिया में आठवें नंबर पर आता है! 


जो एक बहुत ही गंभीर बात है. बांग्लादेश में प्रति वर्गकिमी 3000 लोगों की औसत आबादी रहती है।.

#3. बांग्लादेश का आधिकारिक नाम पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश है। जो बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा है। बांग्लादेश में 5 साल के राष्ट्रपति का चुनाव होता है, यहां कोई भी 2 बार से अधिक राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता।


#4. बांग्लादेश का इतिहास भारत से बहुत ज्यादा मजबूती से जुड़ा हुआ है तथा भारत की प्राचीन सभ्यताओं का शासन बांग्लादेश तक में रहा है! 

यहां प्राचीन भारतीय साम्राज्य जैसे गुप्त, मगध तथा मुगलों का शासन रहा है. प्राचीन समय में ढाका पूरे दक्षिण एशिया का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली केंद्र था!

#5. बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने में 15 लाख से अधिक लोगों को मौत के गले लगना पड़ा था।


 बांग्लादेश ने 26 मार्च 1971 में अपनी आजादी की घोषणा की, जो 16 दिसंबर 1971 को मिली। बांग्लादेश ने 4 नवंबर 1972 को अपना संविधान अंगीकार किया।

#6. खेलों के मामले में बांग्लादेश का सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट है. जबकि बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है. टेस्ट क्रिकेट में भी बांग्लादेश को मान्यता मिली हुई है तथा यह टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला एशिया का चौथा देश है!

#7. बांग्लादेश की 80% आबादी किसान है। जो खेती पर निर्भर है। बांग्लादेश कपड़ों के निर्यात से सर्वाधिक आमदनी प्राप्त करता है। बांग्लादेश के लोग कम मुस्कराते हैं।


#8. बांग्लादेश में वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता प्राप्त है और आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में करीब 100,000 से भी ज्यादा महिलाएं देह व्यापार का हिस्सा बना बनी हुई है! 

इसके अलावा बांग्लादेश में दुनिया का सबसे बड़ा वेश्यालय भी है जहां करीब 13 लड़कियां और महिलाएं काम करती हैं!

#9. कटहल बांग्लादेश का राष्ट्रीय फल है और बाघ बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु तथा लिली बांग्लादेश का राष्ट्रीय फूल है!


#10. बांग्लादेश में एग्जाम के दौरान नकल करने को बहुत गंभीर अपराध माना जाता है तथा बांग्लादेश में एग्जाम के दौरान नकल करने पर पकड़े जाने पर जेल की सजा भी हो सकती है!

#11. बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘अमर सोनार बांग्ला’ गुरूदेव रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा है। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर विश्व के एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनकी रचना को एक से अधिक देशों क्रमश: भारत और बांग्लादेश में राष्ट्रगान का दर्जा प्राप्त है।


12. बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज में हरे और लाल दो रंग प्रयोग किए गए हैं. जहां हरा रंग खुशहाली और प्रगति का प्रतीक है वही लाल रंग बांग्लादेश मुक्ति की लड़ाई में अपना खून बहाने वाले सेनानियों को एक श्रद्धांजलि है..

#13. बांग्लादेश का सबसे पुराना शहर महास्थानगढ़ है। सबसे पहले संगठित रूप से इसी शहर में लोग बसे थे। बांग्लादेश के उत्तरी पूर्वी भाग स्थित सियालहट भी काफी पुराना शहर है। जहां तमाम धरोहर हैं।

#14. पुरुषों को यहां की महिलाओं से हाथ मिलाने से पहले ये जान लेना चाहिए कि इस हरकत से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। 


यहां ऐसा करना सख्त मना है। इसकी जगह पुरुष अपना एक हाथ दिल के पास रखकर झुकते हुए महिलाओं को इज्जत देते हैं।

#15. सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा सदाबहार वन है। सुंदरवन का 40 फीसदी हिस्सा भारत में है, तो 60 फीसदी हिस्सा बांग्लादेश में। सुंदरवन को यूनेस्को ने ‘विश्व हेरिटेज साइट’ में शामिल किया है, जो सुंदरी के पेड़ों के नाम पर रखा गया है। सुंदरवन में रॉयल बंगाल टाइगर रहते हैं।


#16. बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया का दसवां सबसे बड़ा शहर है। बांग्लादेश भले ही गरीब देश है, पर ढाका आबादी समेत तमाम मापदंडों पर दुनिया का दसवां सबसे बड़ा शहर है।.

#17. बांग्लादेश की आर्मी में 3 लाख सैनिक हैं। जिनमें रिजर्व सैनिक भी शामिल हैं। बांग्लादेश की वायुसेना में 22,000 जवान हैं तो नौसेना में 24 हजार जवान।.

#18. बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना में सबसे बड़ा सहयोगी है। मौजूदा समय में बांग्लादेशी शांति सैनिक कांगो, लाइबेरिया, दारफुर, हैती, लेबनान, दक्षिण सूडान, साइप्रस जैसे विवादित देशों में तैनात हैं।.


#19. बांग्लादेश में हर साल 80 से अधिक फिल्में बनती हैं। बांग्लादेश में भारतीय फिल्म स्टार राहुल रॉय की गिनती बड़े स्टार्स में होती है।

20. वैसे तो बांग्लादेश क्षेत्रफल के हिसाब से छोटासा देश है फिर भी आबादी में मामले यह विश्व का 8वे नंबर का बड़ा देश है. बांग्लादेश की आबादी 16 करोड़ से भी ज्यादा है.

21. बांग्लादेश की राजधानी ढाका है जो बांग्लादेश का सबसे बड़ा शहर है, जहाँ की आबादी करीब 1.5 करोड़ है. ढाका को “मस्जिदों का शहर” भी कहा जाता है.


22. ताजुब की बात तो यह है की बांग्लादेश में 2 हजार से भी ज्यादा पत्रिकाए और समाचार पत्र प्रकाशित होते है जबकि यहा पाठको की संख्या कुल आबादी का केवल 15 प्रतिसद ही है.

23. बांग्लादेश के राष्ट्रिय भाषा “बंग्ला” है और अंग्रेजी भी यहाँ पर काफी मात्रा में बोली जाती है.

24. बांग्लादेश में ज्यादातर लोग मुस्लिम ही है और 88.3 प्रतिसद लोग इस्लाम धर्म का पालन करते है वही करीब 10 प्रतिसद लोग हिन्दू है.

25. पूर्वोतर बांग्लादेश का पहाड़ी इलाका मसिलहट कई तरह की कलाकृतिओ से भरा हुआ है जो बेहद ही खुबसूरत है.


26. बांग्लादेश का राष्ट्रिय खेल कबड्डी है पर क्रिकेट यहाँ पर सबसे ज्यादा खेली जाती है.

27. रॉयल बंगाल टाइगर बांग्लादेश का राष्ट्रिय प्राणी है जो सुंदरवन में देखने को मिलता है पर अब यह प्रजाति विलुप्ति की और आगे बढ़ रही है.

28. महस्थलगढ़ बांग्लादेश का सबसे पुराना शहर माना जाता है!

29. बंगाल की खाड़ी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी है जो भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव और श्रीलंका तक फैली हुई है.


30. बांग्लादेश का कोक्स बाजार नामक समुद्री तट दुनिया के सबसे लंबे Beach में से एक है जो करीब 75 मिल लम्बा है. यहा भारी मात्रा में पर्यटक आते है.

31. दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव का जंगल बांग्लादेश में ही मोजूद है!

32. बांग्लादेश की महिलाए क्रिकेट को बहोत ही ज्यादा पसंद करती है!

33. बांग्लादेश की करीब 80 प्रतिसद आबादी खेती करती है हालाकि उनकी आय का मुख्य स्त्रोत कपड़ो की नियार्त है!


34. बांग्लादेश विश्व का एसा देश है जहाँ पर वेश्यावृति को क़ानूनी मान्यता प्राप्त है. एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में करीब 1 लाख से भी ज्यादा महिलाए देह व्यापार का हिस्सा है!

35. बंगाल टाइगर का घर माने जाने वाला सदाबहार सुंदरवन का करीब 40 प्रतिसद हिस्सा भारत में और 60 प्रतिसद हिस्सा बांग्लादेश में है. यह दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है!

36. बांग्लादेश में हर साल 80 से भी अधिक फिल्में बनती है.


37. बांग्लादेश में करीब 700 नदिया मोजूद है. एशिया की प्रशिद्ध नदीया गँगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश से होकर ही बहेती है.

38. बांग्लादेश के लोगो के मुख्य भोजन में चावल का समावेश होता है.

39. बांग्लादेश नाम का अर्थ होता है “बंगाल का देश”.

40. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी के मामले में बांग्लादेश तीसरे नंबर पर है.


41. बांग्लादेश का राष्ट्रगान “अमर सोनार” बांग्ला गुरुदेव रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा था!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ