जापानी लड़कियों के बारे में भी जान लीजिए यह बातें, जिन्हें बहुत कम लोग ही जानते हैं!

जापान asia महाद्वीप के प्रमुख countries' में से एक है यह चार बड़े और लगभग 6849 छोटे दीपों के समूह से बना है.यह सभी द्वीप प्रशांत महासागर का हिस्सा हैं।

जापान japan 🇯🇵 के निकटतम पड़ोसी देश चीन china, कोरिया  तथा रूस russia हैं।
जापान की राजधानी टोक्यो tokyo है और इसके कुछ बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका, तथा क्योटो हैं! 



JAPAN के बारे में 50 दिलचस्प तथ्य-

1. जापान लगभग 6852 द्वीपों से मिलकर बना है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा इन द्वीपों में मात्र 340 द्वीप ही 1 वर्ग किलोमीटर से बड़े हैं.

2. जापान के केवल 4 द्वीप ही जापान के 97% भाग का हिस्सा है। तथा 6849 दीप का क्षेत्रफल जापान के क्षेत्रफल का मात्र 3 प्रतिशत है।

3. जापान का लगभग 70% हिस्सा पहाड़ी है और यहां 200 से ज्यादा ज्वालामुखी स्थित हैं।

4. जापान में हर साल लगभग 1500 से अधिक भूकंप आते हैं. यानी कि एक दिन में लगभग 3 से 5 भूकंप आते ही है।


5. जापान में एक द्वीप ऐसा भी है जहां पर कुत्तों Dogs को पालना गैरकानूनी है। क्योंकि इस द्वीप पर मात्र 100 लोग रहते हैं लेकिन यहां बिल्लियों की संख्या इन से 4 गुना ज्यादा है।

6. जापान के लोगों का नववर्ष बनाने का तरीका भी लाजवाब है यह लोग नववर्ष New year की खुशी में सर्वप्रथम मंदिर में जाकर 108 बार घंटियां बजाते हैं।

7. जापान के लोग दीर्घायु होते हैं। उदाहरण के तौर पर जापान के लगभग 50000 से अधिक लोगों की उम्र 100 साल से ज्यादा है। हर व्यक्ति की औसतन आयु 85 वर्ष होती है।

8. जापान के लोगों को पालतू पशुओं में बिल्ली, कुत्ता, गिलहरी, गाय आदि पालना पसंद है इसलिए वहां पर जापान में इंसानो से ज्यादा पालतू पशु है।

9. जापानी लोग समय के पाबंद होते हैं यहां तक कि जापान की ट्रेनें भी 30 सेकंड से ज्यादा लेट नहीं हो सकती। ये बात काफी अच्छी है।

10. जापान में खेला जाने वाला प्रसिद्ध खेल सूमो sumo कुश्ती है।  तथा यह खेल यहां के लोगों में सर्वाधिक पसन्द है।

11. जापान के लोग साफ-सफाई को लेकर काफी जागरूक है यहां तक कि जापान के स्कूलों में अध्यापक तथा छात्र साथ मिलकर क्लास रूम की सफाई करते हैं।

12. जापान के लोगों की औसत आयु 85 वर्ष है जो विश्व में सभी देशों की औसत आयु की तुलना में सर्वाधिक है।

13. जापान के लोगों को कॉमिक्स comics बुक पढ़ना काफी पसंद है यहां प्रकाशित होने वाली किताबों में लगभग 20% कॉमिक्स बुक्स प्रकाशित होती हैं।

14. जापानियों की मातृभाषा जापानी भाषा है तथा यह लोग जापानी भाषा में ही अपनी शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां तक कि जापान के विज्ञानिक जापानी भाषा में ही शोध करते है। यह भी अपने आप में देश भक्ति का सबूत है।

15. जापान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिस पर परमाणु हमला हुआ था। तथा यह हमला अमेरिका ने 6 और 9 अगस्त 1945 में जापान के दो बड़े शहर हिरोशिमा और नागासाकी पर किया था।

16. जापान के लोग माफी मांगने और sorry बोलने के लिए 20 से ज्यादा तरीकों का प्रयोग करते हैं।

17. जापान japan के लोगों की एक बुरी आदत भी है यह लोग विश्व में शिकार के लिए प्रतिबंधित Whale का धड़ल्ले से शिकार कर रहे हैं। तथा इन्हें ऊंचे दामों पर जापान की मार्केट में बेचते है।

18. जापान में Vending Machine नामक Business काफी फल-फूल रहा है इस बिजनेस के तहत जापान की प्रत्येक गली में वेंडिंग मशीन लगी हुई हैं। अगर आप इन मशीनों में Coin डालते हैं तो यह मशीन आपको नूडल्स, सॉफ्ट ड्रिंक, कॉर्न आदि देती है. जापान में लगभग 5.52 मिलियन वेंडिंग मशीनें हैं।

19. जापान में आत्महत्या करने पर सरकार उसके परिवार को सहायता राशि fund नहीं देती बल्कि उसके परिवार के द्वारा सरकार को व्यवधान penalty शुल्क देना पड़ता है.

20. जापान में मैग्नेट पावर से भी ट्रेनों को चलाया जाता है यह ट्रेन पटरी से कुछ इंच ऊपर चलती है और देखने पर ऐसा लगता है जैसे यह ट्रेन हवा में चल रही है यह जापानी ट्रैन टेक्नोलॉजी का एक उत्कृष्ट नमूना है.

21. जपानी लोग काली बिल्ली को शुभ मानते हैं और अधिकतर जापानी काली बिल्ली को पालना पसंद करते हैं.

22. जापान के लोग कृषि में आए दिन नए अविष्कार करते हैं जापानी लोग चकोर तरबूज की खेती करते हैं जो पूरे विश्व में सिर्फ जापान में ही उगाया जाता है.

23. जापान रिसर्च टेक्नोलॉजी उपयोग के क्षेत्र में विश्व में नंबर एक पर है जपानी लोग आए दिन टेक्नोलॉजी से संबंधित नए अविष्कार करते रहते हैं.

24. जापानी लोग दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनती माने जाते हैं इसी के दम पर आज जापान दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में तीसरे स्थान पर है.

25. जापान के लोगों को मछली खाना बहुत पसंद है समुद्र से घिरा होने के बावजूद भी जापान 27% मछलियां दूसरे देशों से मंगवाता है.

26. जापान के लोगों का रात बारह बजे के बाद नाचना गैरकानूनी है अगर वह ऐसा करते पाए जाते हैं तो उन्हें जेल तक हो सकती हैं.

27. विश्व के पढ़े लिखे देशो के मामले में जापान का पहला स्थान है.जापान के 100% लोग साक्षर है.

28. जापान के कानून में एक ऐसा नियम है जिसके तहत बच्चों को 10 साल तक किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी पड़ती. इन 10 सालों में उन्हें उनका बचपन इंजॉय करने दिया जाता है.

29. जापान के संपूर्ण क्षेत्रफल के मात्र 13% भाग पर ही खेती की जाती है.

30. जापान के लोगों का लोकप्रिय पकवान फुकु है. यह एक जहरीली मछली के द्वारा बनाया जाता है इस पकवान को बनाने से पहले शेफ को इस पकवान को बनाने की ट्रेनिंग लेनी पड़ती है. तथा यह काफी स्वादिष्ट माना जाता है.

31. जापान के लोगों पर काम का बोझ इतना है कि जापान में सर्वाधिक आत्महत्या इसी के कारण होती है.

32. जापान में कई ऐसे हाईवे बनाए गए हैं जो बिल्डिंगों के बीच में से निकलते हैं.

33. भारत में बनाई गई प्रत्येक सड़क को कुछ ना कुछ नाम दिया जाता है लेकिन जापान में ऐसा नहीं है जापान में लगभग सभी सड़को के कोई नाम नहीं है.

34. जापानी अपने देश को 'निप्पन' के नाम से भी पुकारते हैं.निप्पन का अर्थ होता है सूर्य का निवास स्थान.

35. जापान में सन 2011 में सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था इसके बाद आई सुनामी ने जापान को तहस-नहस कर दिया. लेकिन जापान ने अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया और कुछ ही सालो में अपने पैरों पर फिर से खड़ा हो गया.

36. जापान में आये इस भूकंप ने पृथ्वी की घूर्णन गति को भी बढ़ा दिया है. जिसकी वजह से दिन 1.8 माइक्रो सेकंड छोटे हो गए है.

37. जापान के युवाओं में मौत का प्रमुख कारण सुसाइड है जापान की युवा काम के बोझ के कारण सर्वाधिक आत्महत्या करते हैं.

38. जापान के लोगों पर मैकडोनाल्ड भी काफी मेहरबान है. जापान में जिन लोगों के पास घर नहीं है वह लोग मैकडोनाल्ड में आकर रह सकते हैं.

39. जापान में मछलियों की सबसे बड़ी मंडी टोक्यो में लगाई जाती है.

40. जापान के लोग क्रिसमस के दिन KFC जाना तथा वहां का खाना खाना पसंद करते हैं.

41. जापान के लोगों में घोड़े के कच्चे मीट को खाने की परंपरा भी है. यहां के लोग घोड़े का कच्चा मीट खाना पसंद करते हैं.

42. जापान के लोग चार नामक शब्द को या चार संख्या को अशुभ मानते हैं यहां के लोग चार नामक शब्द का कहीं प्रयोग नहीं करते. यहां पर बनी इमारतें में भी 3 मंजिल के बाद चौथी मंजिल को पांचवी मंजिल माना जाता है.

43. जापान के लोग मेहमान नवाजी के लिए भी जाने जाते हैं यह लोग अपने मेहमानों का तहे दिल से आदर सत्कार करते हैं.

44. जापान के लोग अपने घरों में मेहमानों के लिए एक अलग कमरा अवश्य बनाते हैं.

45. जापान के लोग मेहनत से कमाना जानते हैं तथा यह लोग मुफ्त में मिली किसी भी चीज को स्वीकार नहीं करते उन्हें Tip लेना भी पसंद नहीं है.

46. जापान के ज्यादातर घरों में मेहमानों के लिए जूते अलग से खरीदे जाते हैं.

47. जापान में प्रेमी जोड़ों का भी खास ख्याल रखा जाता है जापान के प्रत्येक शहरों में इन जोड़ों के लिए अलग से होटल खुले हैं.

48. जापान के घरों में बच्चों से ज्यादा पालतू पशु रहते हैं.

49. जापान के लोग अपनी परंपराओं को सदियों से निभाते आ रहे हैं यह लोग अपने प्रत्येक त्यौहार को मिलजुल कर मनाते हैं तथा पूरे जापान में एकता की मिसाल पेश करते हैं.

50. जापान में अपराध नाम मात्र ही होते हैं यहां पर 2000000 लोगों में मात्र एक हत्या होती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ