NCERT क्या है? NCERT Full Form in Hindi

 दोस्तों, अक्सर छात्रों द्वारा NCERT के बारे में बहुत सारे सवाल पूछे जाते है! जैसे की NCERT Kya Hai, NCERT full form क्या है, NCERT Full Form in Hindi, NCERT के कार्य क्या है?

NCERT किसके लिए कार्य करता है! एन.सी.ई.आर.टी की स्थापना कब की गयी साथ ही साथ एन.सी.ई.आर.टी का सिद्धांत और मुख्य उद्देश्य क्या है? यदि आप भी इस तरह के सवालों का जवाब जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह पर पहुंचे है!

जैसा की आप सभी ने यह नाम NCERT बहुत बार सुना होगा जो की शिक्षा क्षेत्र से संबंधित है! और अपने NCERT की Books तो पढ़ी ही होंगी! सभी जानते है की Education हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है!

बिना शिक्षा के कोई एक बेहतर जिंदगी व्यतीत नहीं कर सकता है! भारत सरकार द्वारा आज के समय में देश भर में विद्यालयों में शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जा चूका है!

आज इस Hindi पोस्ट में हम NCERT के बारे में इन सभी सवालों का जवाब देने वाले है! तो चलिए जानते है  

NCERT Kya Hai और NCERT Full Form Kya Hai

यदि आपके मन में भी NCERT को लेकर सवाल आते है जैसे की इस NCERT के क्या कार्य है और NCERT और CBSE में क्या अंतर है?

आज आपके सभी सवालों के बेहतर जवाब इस Hindi Post में मिलने वाले है तो चलिए जान लेते है! यह NCERT क्या है इसका पूरा नाम क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?

NCERT Full Form: एन.सी.ई.आर.टी (NCERT) का full form National Council of Educational Research and Training होता है! Education System के रेगुलेशन का कार्य NCERT का होता है!

NCERT Full Form in Hindi 

NCERT Full Form in Hindi: NCERT का full form या पूरा नाम राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद होता है!

जिसके अंतर्गत शिक्षा संबंधी सूचनाओं तथा शैक्षिक ट्रेनिंग (Education Training) प्रदान कराई जाती है! ताकि Education System को आसानी से Manage किया जा सके!

NCERT क्या है – NCERT Kya Hai in Hindi

NCERT Kya Hai: एन.सी.ई.आर.टी भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा बनाया गया! यह एक Self-Governing संगठन है! जिसे भारत सरकार द्वारा Societies Registration Act के तहत स्थापित किया गया! NCERT (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) भारत में साहित्यिक, वैज्ञानिक और धार्मिक शिक्षा से संबंधित एक Organization है!

जो भारत में कक्षा 1 से कक्षा 12 के छात्र के लिए विभिन्न भाषाओं में सभी विषयों के लिए किताबें प्रकाशित करता है!

  • स्थापना:
  • 27 जुलाई 1961
  • निदेशक:
  • डॉ. ऋषिकेश सेनापति
  • वर्तमान अध्यक्ष
  • डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’
  • मुख्यालय:
  • श्री अरबिंदो मार्ग (नई दिल्ली)
  • सिद्धांत:
  • विद्ययाऽमृतम्श्नुते
  • उद्देश्य:
  • शिक्षा में सुधार और गुणवत्ता लाना
  • NCERT Official वेबसाइट

एनसीआरटी का इतिहासNCERT History in Hindi

एन. सी. ई. आर. टी. (NCERT) को भारत सरकार द्वारा 1961 में बनाया गया! जिसे एक संगठन व परिषद का रूप दिया गया! और इसका गठन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े सभी मामलों, सूचनाओं और विचारों को ध्यान में रखकर किया गया!

विशेष रूप से NCERT को भारत के 7 राष्ट्रीय केंद्रीय सरकारी शिक्षा संगठनों को मिलकर बनाया गया जो देश में NCERT परिषद से पहले कार्यरत थे!

7 राष्ट्रीय सरकारी शिक्षा संस्थान (7 National Institute of Government Education) के नाम इस प्रकार है!

1. The Central Institute of Education (केंद्रीय शिक्षा संस्थान)

2. The National Institute of Basic Education (राष्ट्रीय बेसिक शिक्षा संस्थान)

3. The National Fundamental Education Center (राष्ट्रीय मौलिक शिक्षा केंद्र)

4. The Central Bureau of Educational and Vocational Guidance (केंद्रीय शैक्षिक ब्यूरो और व्यावसायिक मार्गदर्शन)

5. The Directorate of Extension Programs for Secondary Education (माध्यमिक शिक्षा के लिए विस्तार कार्यक्रम निदेशालय)

6. The National Institute of Audio-Visual Education (ऑडियो-विजुअल शिक्षा राष्ट्रीय संस्थान)

7. The Central Bureau of Textbook Research (पाठ्यपुस्तक अनुसंधान केंद्रीय ब्यूरो)

NCERT को बनाने के बाद इसके अंतर्गत 1963 में एक राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज योजना का गठन किया गया! जिसका उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली छात्रों का सहयोग करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था!

इसके साथ ही NCERT द्वारा एक National Talent Search Examination (NTSE) राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का भी आयोजन किया गया! जो एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है!

यह परीक्षा माध्यमिक विद्यालय स्तर पर कराई जाती है! और इसमें भाग लेने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थिओं को भारत सरकार द्वारा छात्रवृति उपलब्ध कराई जाती है!

भारत में शिक्षा पर पहला राष्ट्रीय निति को 1968 में जारी किया गया! इस राष्ट्रीय निति के अंतर्गत देश भर में एक समान स्कूली शिक्षा प्रणाली को अपनाने के लिए समर्थन किया गया था! इस निति में 12 वर्षो तक का स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम शामिल था!

NCERT का उद्देश्य – Purpose of NCERT in Hindi

 एन. सी. ई. आर. टी. (NCERT) का मुख्य और महत्वपूर्ण उद्देश्य इस प्रकार है:

1. शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से गुणवत्ता लाना तथा देश में शिक्षा स्तर को उच्च करना। 

2. भारत सरकार द्वारा शिक्षा और समाज कल्याण को विशेष रूप से स्कूली शिक्षा के संबंध में सलाह देना और शिक्षा नीति – निर्धारण करने में मदद करना!

3. देश में  शिक्षा  के क्षेत्र में होने वाले नए नए अनुसंधान में बढ़ावा देना, सहायता और समन्वय करना!

4. देश में शिक्षा पाठ्यक्रम में होने वाले बदलाव को लागु करना तथा देश के विकास में सहयोग देना!

5. स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम, समाचार पत्र, मॉडल शिक्षा पद्धति और साहित्य पत्रिकाओं को प्रकाशित करना!

6. देश के शैक्षणिक संस्थानों, शिक्षा विभाग, विद्यालयों, और सरकारी संगठनों का सहयोग करना!

7. विद्यालयों में नए  प्रकार के शैक्षिक तकनीकों और साहित्य, प्रथाओं का प्रचार करना!

NCERT के कार्य – Functions of NCERT in Hindi

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT ) यह एक राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थान है जो एक कार्यकारी संगठन के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (शिक्षा मंत्रालय ) द्वारा देश में शिक्षा विभाग के कार्यभार की जिम्मेदारी ली जाती है!

वर्तमान में मानव संशाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ है जो राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद में अध्यक्ष के रूप में पदेन है!

NCERT के कार्य निम्न है!

1. इस राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थान के अंतर्गत स्कूली शिक्षा से जुड़े सभी प्रकार के सेवाओं को बढ़ावा दिया जाता है! NCERT का सबसे महत्वपूर्ण कार्य देश के प्रत्येक विद्यार्थी का प्रोत्साहन और मार्गदर्शन कराना है!

2. समय के साथ होने वाले तकनीकी बदलाव में देश को प्रोत्साहित करना तथा नई नई तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा में मार्गदर्शन करना!

3. देश – समाज में शिक्षा के प्रति जागरूपता को बढ़ाना। तांकि  देश का, समाज का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित बन सके!

4. नवीनतम वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना, जो देश के विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है! NCERT के अंतर्गत सभी प्रकार के तकनीकी को सहयोग दिया जाता है!

5. Pre – services और in – services शिक्षक ट्रेनिंग को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के कार्यकर्ताओ को सहयोग करना! ताकि शिक्षा स्तर बेहतर बने देश का एजुकेशन लेवल मजबूत बने!

6. देश में अधिकतर सरकारी विद्यालयो में NCERT के अंतर्गत प्रकाशित पुस्तकों को शिक्षा के लिए उपयोग किया जाता है और सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओ में भी NCERT द्वारा प्रकाशित पुस्तकों से ही पाठ्यक्रम लिया जाता है!

NCERT Guidelines 2021 in Hindi

विश्व में Covid -19 वायरस जो की एक महामारी का रूप ले चूका है! जिसके कारण पुरे विश्व को बहुत मुश्किल समय का सामना करना पड़ रहा है!

महामारी के कारण उदासी, भय, चिंता, असहायता, अनिश्चितता, का भय बढ़ता जा रहा है!

इसका बुरा प्रभाव Education System पर हो रहा है! ऐसे समय में सरकार द्वारा Online Education की व्यवस्था शुरू की गयी!

NCERT द्वारा शिक्षा से संबंधित नीतियों में बदलाव किया गया है! जो आप हमारे ब्लॉग में निचे दिए गए लिंक में जाकर जान सकते है की सरकार द्वारा New Education Policy को किस प्रकार सुनिश्चित किया गया है!

Read More:

NCERT और CBSE में अंतर NCERT vs CBSE in Hindi

1. NCERT एक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान  और प्रशिक्षण परिषद है जिसे भारत सरकार द्वारा 1961 में बनाया गया! तथा सीबीएसई एक Central board of secondary education है यह बोर्ड केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है!

2. N CERT द्वारा देश में केंद्र और राज्य सरकार स्कूली शिक्षा से संबंधित सूचनाओं, सलाह तथा सहयोग प्रदान किया जाता है! और CBSE शिक्षा संबंधित नियमों को निर्धारित कराती है! परीक्षाओ को आयोजित कराती है था CBSE का कार्य पाठ्यक्रम समय समय पर होने वाले बदलाव को निर्धारित करना होता है!

3. NCERT द्वारा अपना कोई शिक्षण संस्थान नहीं चलाया जाता है और सीबीएसई द्वारा शिक्षण संस्थानों को चलाया जाता है! इसके साथ ही CBSE अपने साथ अन्य स्कूलो को जोड़े रखता है!

4. CBSE अपने शिक्षण संस्थानों में खुद के बनाये गए पाठ्यक्रम को फॉलो करते है तथा परीक्षाओ को आयोजित करता है! NCERT के आधार पर भारत में पुस्तकें प्रकाशित की जाती है! तथा कई प्रतियोगी परीक्षायें जैसे UPSC, SSC, NEET आदि में भी NCERT पुस्तकों के पाठ्यक्रम को चलाया जाता है!

Conclusion [निष्कर्ष]

उम्मीद है आज का यह Hindi ब्लॉग पढ़कर आपने जाना होगा NCERT Kya Hai और NCERT full form Kya Hai. इसकी स्थापना कब की गयी? NCERT का सिद्धांत क्या है और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है?

NCERT द्वारा देश भर में Education System को Support और Design किया जाता है। जो शिक्षा संबंधी सूचनाओं और सलाह प्रदान कराता है!

आशा करते है हमारी इस पोस्ट (NCERT Full Form) को पड़ने से आपने एनसीआरटी से जुड़े सवालो के जवाब जाने होंगे! और इस ब्लॉग  में आप ने जाना होगा की 2020 नई शिक्षा निति में बड़े बदलाव कौन कौन से है!

आशा है आज के इस पोस्ट से आपको बहुत कुछ जानने को मिला होगा! NCERT के बारे में आप अपने विचारो और सवालों को निचे कमेंट बॉक्स में अवश्य बतायें। 

इस पोस्ट को पड़ने के लिए आपका बहुत धन्यवाद !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ