इंद्रधनुष के बारे में रोचक तथ्य - about Rainbow in Hindi

इंद्रधनुष

क्या आपने भी कभी आसमान में रंग बिरंगा कुछ देखा है ? खासकर बारिश के बाद… उम्मीद है देखा होगा लेकिन क्या आपने पता लगाने कि कोशिश की, कि वो कैसे बना ? हर रोज क्यों नही बनता ? etc.. etc.. नही ना. तो आज हम आपको उस इंद्रधनुष या रेनबो 🌈  के बारे में हर वो बात बताएंगे जो आप जानना चाहते है।

इंद्रधनुष के रोचक तथ्य 1 से 10 – Rainbow in Hindi

1. इंद्रधनुष असल में पूरा गोल होता है लेकिन जमीन से हमें सिर्फ आधा ही दिखाई देता है इसलिए आप ऊँचे उड़ते हुए हवाई जहाज से एक पूरा गोल इंद्रधनुष देख सकते है।

2. सूरज की रोशनी के अंतिम चार घंटों में सबसे ज्यादा इंद्रधनुष दिखाई देता है।

3. इंद्रधनुष ज्यादातर झरने के पास और भूमध्य रेखा के आस-पास वाले क्षेत्रों में दिखाई देते हैं।

4. पृथ्वी पर सबसे ज्यादा इंद्रधनुष अमेरिका के हवाई राज्य में दिखाई देते हैं। जिस कारण इसे ‘The Rainbow State’ भी कहा जाता है।

5. रेनबो या इंद्रधनुष कैसे बनता है : सूर्य का प्रकाश हमें सफेद रंग का दिखाई देता है लेकिन असल में यह सात रंगो से मिलकर बना होता है जो हमें प्रिज्म से देखने पर ही दिखाई देते है। ये तो आपको पता लग गया अब आते है!

इंद्रधनुष के बनने पर… जब बारिश के मौसम में सूर्य का प्रकाश एक साथ लाखों बूंदो से अपवर्तित और परावर्तित होती है तो पानी की बूंदे प्रिज्म का काम करती है जिसकी वजह से हमें वो सूर्य के प्रकाश के सातों रंग खुले आसमान में दिखाई देने लगते है। इसी को रेनबो यानि इंद्रधनुष कहा जाता है।

6. इंद्रधनुष के रंग का क्रम : यह सात रंगो से मिलकर बना होता है: लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, इंडिगो और बैंगनी। इन रंगों को याद रखने का एक आसान तरीका भी है: “ROY G BIV”.

7. इंद्रधनुष के रंगों में बैंगनी और नारंगी रंग 1666 में आइजैक न्यूटन ने जोड़ा था, वरना इससे पहले इंद्रधनुष में केवल 5 रंग माने जाते थे। हालांकि, चीन में अभी भी एक इंद्रधनुष में केवल पांच रंग माने जाते हैं।

8. रने डॅकार्ट पहला ऐसा इंसान था जिसने 1637 में पता लगाया कि इंद्रधनुष सूर्य की रोशनी के बारिश की बूंदों से रिफ्लेक्ट होने पर बनता हैं।

9. आप इंद्रधनुष को केवल तभी देख सकते है जब सूर्य आपकी पीठ पर हो।

10. चाँद की रोशनी से बनने वाले इंद्रधनुष को Moonbow और कोहरे से बनने वाले इंद्रधनुष को Fogbow कहा जाता है। इस प्रकार का इंद्रधनुष बहुत ही दुर्लभ होता है।

इंद्रधनुष के रोचक तथ्य 11 से 22 – Rainbow in Hindi

11. कभी-कभी एक साथ दो, तीन या चार इंद्रधनुष भी देखने को मिलते है ऐसा तब होता है जब सूर्य का प्रकाश बारिश की बूंदों के अंदर एक से ज्यादा बार टकराता हैं।

12. अगर एक साथ दो इंद्रधनुष बनते हैं तो दूसरे इंद्रधनुष का रंग प्राथमिक इंद्रधनुष के बिल्कुल विपरीत क्रम में होगा। इसलिए आपको दूसरे इंद्रधनुष में लाल रंग की बजाय बैंगनी रंग सबसे ऊपर दिखेगा।

13. कोई भी दो इंसान एक जैसा इंद्रधनुष नही देख सकते। क्योंकि, आपके बगल में खड़ा व्यक्ति आपसे अलग स्थान पर खड़ा है तो उसे इंद्रधनुष भी अलग ही दिखाई देगा। हालांकि आप दोनों को लग सकता हैं कि आप एक ही इंद्रधनुष देख रहे हैं लेकिन वास्तव में आप दोनों अलग-अलग इंद्रधनुष देख रहे हैं। बारिश की हर बूंदे अपना अलग इंद्रधनुष बनाती हैं इसलिए वो व्यक्ति जहाँ खड़ा होगा उसे वहाँ का इंद्रधनुष दिखाई देगा।

14. जब सूर्य ऊँचाई पर होगा तो हमें इंद्रधनुष नीचे दिखाई देगा और जब सूर्य नीचे होगा तो हमें इंद्रधनुष ऊँचाई पर दिखाई देगा।

15. आप इंद्रधनुष को छू नही सकते।

16. सौर मंडल में पृथ्वी और शनि ग्रह का चंद्रमा टाइटन दो ऐसी जगह हैं जहाँ इंद्रधनुष बनना संभव हैं। टाइटन पर तब इंद्रधनुष बनता है जब सूर्य की रोशनी तरल मीथेन की बूंदों से रिफ्लेक्ट करती हैं। टाइटन पर इंद्रधनुष का कोण 42 डिग्री की बजाय लगभग 49 डिग्री होता हैं।

17. दो इंद्रधनुष के बीच के गाढ़े भाग को अलेक्जेंडर बैंड कहा जाता हैं। इसे पहली बार 200 ईस्वीं में अलेक्जेंडर ने परिभाषित किया था।

18. प्राचीन काल में अलग-अलग सभ्यताओं का इंद्रधनुष के बारे में अलग-अलग मानना था। यूनानी पौराणिक कथाओं के अनुसार, इंद्रधनुष स्वर्ग और पृथ्वी के बीच एक पुल है वही सर्बिया के प्राचीन लोगों का मानना ​​था कि इंद्रधनुष ‘तूफान भगवान’ का धनुष है।

19. अगर आप पोलराइज्ड चश्में को सीधा कर के इंद्रधनुष देखेंगे तो आपको इंद्रधनुष नही दिखाई देगा। (पोलराइज्ड चश्में वे चश्में होते है जिनमें चौंधा नही लगता और जिसमें प्रकाश केवल एक ही जगह से हमारी आंख में आता है)

20. ‘इंद्रधनुष’ शब्द लेटिन भाषा के ‘arcus pluvius’ शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है “बरसात की चाप”।

21. साउथ अफ्रीका को ‘Rainbow Nation’ भी कहा जाता है।

22. आज तक का सबसे लंबे समय तक दिखाई देने वाला इंद्रधनुष 14 मार्च 1994 को इंग्लैंड के शहर ‘शेफील्ड’ में देखा गया था। यह सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक दिखाई दिया था।

आपको हमारी पोस्ट इंद्रधनुष के बारे में रोचक जानकारी / About Rainbow in Hindi कैसी लगी नीचे कमेंट में बताएँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ