खरगोश के बारे में 26 रोचक तथ्य व 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड - Rabbit in Hindi

 

खरगोश को अक्सर टीवी में गाजर खाते हुए दिखाया जाता है किताबों में अक्सर दौड़ में कछुए से जीतते हुए दिखाया जाता है। ये तो हो गई इसकी मोटा-मोटी बातें लेकिन हम आपको आज बताएंगे इसकी छोटी-बड़ी बातें जो आपको ना तो टेलिविजन पर देखने को मिलेगी ना ही किताबों में…

1. खरगोश एक बहुत प्यारा और छोटा जानवर होता है। इसकी लम्बाई औसतन 40-50 cm और वजन लगभग 1.5-2.5 kg होता हैं।

2. दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूरोपियन खरगोश को ही पाला जाता हैं। हम भी जो खरगोश पालते हैं वो यूरोपियन खरगोश ही हैं।

3. 2 किलो का खरगोश 9 किलो के कुत्ते के बराबर पानी पी सकता है।

4. धरती पर पालतू खरगोश की लगभग 305 प्रजातियां और जंगली खरगोश की लगभग 13 प्रजातियां हैं।

5. 1912 से पहले खरगोश को ‘रोडेंट्स’ यानी चूहे, गिलहरी आदि की श्रेणी में रखा जाता था फिर इन्हें ‘लैगोमॉर्फा’ यानि खरहा (hare) और पिका वाली श्रेणी में डाल दिया गया।

6. खरगोश को पूरे शरीर में सिर्फ उसके पैरों की तली के माध्यम से ही पसीना आता हैं।

7. खरगोश के जबड़े में 28 दांत होते हैं और रोचक बात ये है कि उनके दांत जीवनभ़र बढ़ते रहते हैं जो हर महीने 1 से.मी. तक बढ़ जाते हैं।

8. जंगली खरगोश की उम्र लगभग 1-2 साल की और पालतू खरगोश की उम्र 8-10 साल की होती हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में एक खरगोश 18 साल तक जीवित रहा था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।

9. खरगोश का प्रजनन : खरगोश का गर्भावस्था काल लगभग 30-32 दिनों का होता हैं। मादा खरगोश साल में कम से कम चार बार और एक बार में औसतन 3-7 बच्चे देती है। जन्म के समय खरगोश के बच्चें बिना बालों के पैदा होते हैं और उनकी आंखें तब तक नहीं खुलती जब तक वे लगभग 2 सप्ताह के नही हो जाते और लगभग 8 सप्ताह बाद वो अपनी माँ का दूध पीना छोड़ते हैं।

10. खरगोश खाने में लगभग 6-8 घंटे खर्च करता हैं, और एक मिनट में लगभग 120 बार खाना चबाता हैं।

11. खरगोश लगभग-लगभग 360 डिग्री तक देख सकता है, लेकिन उसकी नाक से ठीक नीचे एक ब्लाइंड स्पॉट होता है। इसलिए जो भोजन खरगोश खाता है उसे दिखाई नही देता बल्कि वह सिर्फ सूंघकर पता लगाता है।

12 खरगोश का खाना : यह शाकाहारी होते हैं। ये घास, गाजर, फल, अनाज.. आदि खाते हैं। और “कुत्ते, बिल्ली, लोमड़ी, साँप“.. इत्यादि इन्हें खाते हैं।

13. खरगोश भी घोड़े की तरह उल्टी नही कर सकते।

14. हालांकि दुनियाभर में खरगोश सबसे ज्यादा मनुष्य के हाथों ही मारा जाता हैं। इसके मीट और fur के लिए हर साल लगभग 1 बिलियन खरगोश को मारा जाता हैं। “चीन” पूरे विश्व में खरगोश के माँस का सबसे बड़ा उत्पादक हैं। पूरे विश्व का 40 प्रतिशत खरगोश के माँस का उत्पादन अकेले चीन में ही होता हैं।

15. खरगोश एक बार में अपने एक कान को भी हिला सकता है और ठंड से बचने के लिए यह अपने बाहरी कान को मोड़ भी लेता हैं यही कारण हैं कि खरगोश ठंड के बजाय गर्मियों में बेहतर सुन सकता हैं।

16. खरगोश 1 दिन में 18 झपकी लेता है और कुल 8 घंटे सोता हैं और यह अपनी आँखे खोल कर भी सो सकता हैं।

17. खरगोश, साल में चार बार हर तीन महीने में एक बार अपना रोआं बदलता हैं। गर्मियों के अंत वाले और सर्दियों के अंत वाले रोंए बदलना काफी कठिन होता है बाकी दो तो हल्के-फुल्के होते है।

18. इंसानों के पास 9000 जबकि खरगोशों के पास 14000 स्वाद कलिकाएँ होती है।

19. खरगोश की ठोड़ी के नीचे एक सुगंध की ग्रंथि होती है जिसे वह जब भी किसी चीज पर रगड़ते हैं तो उस वस्तु में भी वही सुंगध उठ जाती है। ये ऐसा अपने क्षेत्र की पहचान करने के लिए और किसी चीज पर अपना हक जताने के लिए करते हैं।

20. खरगोश 35-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ता है। लेकिन इसकी सबसे तेज भागने वाली प्रजाति जैक खरगोश 70km प्रति घंटे की रफ्तार से भी दौड़ सकता हैं। खरगोश अपने दुश्मनों से बचने के लिए कभी भी सीधा नही दौड़ता हैं बल्कि हमेशा टेढ़ा मेढ़ा(zig-zag) दौड़ता हैं।

21. एक जंगली खरगोश का क्षेत्र 30 टेनिस कोर्ट जितना बड़ा होता है।

22. खरगोश की आधी से ज्यादा आबादी नार्थ अमेरिका में रहती हैं।

23. नर खरगोश को buck, मादा को does और बच्चे को kit या kitten कहते हैं और खरगोश के एक समूह को कॉलोनी कहते हैं।

24. यूरोप के बहुत सारे हिस्सो में लोग खरगोश के पैर को अपने गले में पहनते है वहाँ ऐसा करना अच्छी किस्मत का प्रतीक हैं।

25. खरगोश अपने दूसरे साथी को सावधान करने के लिए अक्सर अपने पैर जमीन पर जोर-जोर से पटकता हैं।

26. यदि आपको कभी खरगोश हवा में उछल कर पटखनी खाता दिखे तो समझिए, वह अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।

World Records of Rabbit in Hindi – खरगोश के कुछ वर्ल्ड रिकॉर्ड

27. किसी खरगोश द्वारा एक बार में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड 24 बच्चों का हैं। और ये दो बार हुआ है एक बार 1978 में और एक बार 1999 में।

28. खरगोश के कान की लंबाई लगभग 4 इंच तक होती है। लेकिन सबसे लंबे कानों वाला खरगोश, जिसका नाम ‘निप्पर्स गेरिनिमो’ था, के कान की लंबाई 31.1 इंच नापी गई थी जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

29. दुनिया का सबसे छोटा खरगोश अमेरिका की ‘ऑरेगोन ज़ू’ में पाया गया “पिग्मी खरगोश” हैं, जिसकी लंबाई एक हथेली से भी कम हैं। और दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश भी अमेरिका में ही पाया गया था। जिसका नाम “डेरियस” है। इसकी लंबाई 4 फीट 4 इंच और वजन लगभग 22 kg है।

30. किसी खरगोश द्वारा ऊंचा कूदने का रिकॉर्ड 99.5 सेमी (39.2 इंच) का है। इसे डेनमार्क के एक खरगोश “Mimrelunds Tösen” ने 28 जून 1997 को बनाया था। काले और सफेद रंग का ये खरगोश डेनमार्क के एक खरगोश क्लब का सदस्य था।

31. किसी खरगोश द्वारा लंबी छलांग लगाने का रिकॉर्ड 3 मीटर (9 फीट 9.6 इंच) का है। इसे भी डेनमार्क के ही एक खरगोश ‘Yabo’ ने 12 जून 1999 को बनाया था।

आपको हमारी पोस्ट खरगोश के बारे में रोचक जानकारी / About Rabbit in Hindi कैसी लगी नीचे कमेंट में बताएँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ